इन चीजों को खाने के बाद भूलकर भी न पीऐं दूध, सेहत पर पड़ सकता है भारी

दूध में कई ऐसे पोषक तत्व यानी न्यूट्रेन्श होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होते हैं।

इन चीजों को खाने के बाद भूलकर भी न पीऐं दूध, सेहत पर पड़ सकता है भारी
इन चीजों को खाने के बाद भूलकर भी न पीऐं दूध, सेहत पर पड़ सकता है भारी

दूध में प्रोटीन ही नहीं, बल्कि विटामिन A, B1, B2, B12 और D, पोटैशियम, मैग्नीशियम आदि पोषक तत्व उपलब्ध होते हैं। इसलिए कहा जाता है कि दूध पीना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। लेकिन सेहत को फायदा पहुंचाने वाला दूध कभी-कभी हमारी सेहत को नुकसान पहुंचाने वाला भी बन जाता है। ऐसा तभी होता है, जब हम दूध का इस्तेमाल ऐसी चीजों के साथ करते हैं जिनके साथ दूध का पीना जहर के समान होता है।
क्योंकि कुछ चीजों को खाने के बाद दूध पीने से हमारे शरीर को काफी सारे नुकसान हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि किन-किन चीजों को खाने के बाद हमे दूध नही पीना चाहिए।

1. अधिक मिर्च- मसाला वाला खाना:-

अधिक मिर्च-मसाले वाला भोजन खाने के बाद भी दूध नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है और पेट में गैस की समस्या भी हो सकती है।

2. मछली खाने के बाद दूध पीना:-

वैसे तो मछली में ऐसे कई ऐसे पोषक तत्व यानी न्यूट्रेंस पाए जाते हैं, जो हमारी सेहत के लिए जबरदस्त फायदा पहुंचाते हैं। लेकिन आप अगर मछली खाकर दूध पीते हैं, तो दूध आप को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकता है। मछली खाने के बाद दूध पीने से डाइजेशन से जुड़ी समस्या जैसे- फूड प्वाइजनिंग, पेट-दर्द दर्द जैसी समस्या हो सकती है, इसके साथ ही त्वचा पर सफेद रंग के धब्बे भी पड़ सकते हैं।


3. दही के साथ दूध का इस्तेमाल:-

दूध और दही के अपने-अपने अलग-अलग फायदे होते हैं, लेकिन अगर आपने दूध और दही का साथ में इस्तेमाल किया है तो इससे आपकी सेहत पर Bad Effect पड़ सकतें है। दूध और दही का साथ इस्तेमाल करने से, या दही खाने के फौरन बाद दूध पीने से डाइजेशन प्रोसेस पर Negative Effect पड़ता है, और इसकी वजह से पेट दर्द और उल्टी की समस्या भी हो सकती है।


4. उड़द की दाल के साथ दूध का इस्तेमाल:-

उड़द की दाल और दूध एक दूसरे के पूरक हैं दोनों का साथ में या फिर छोटे अंतराल के बाद इस्तेमाल करना सेहत के लिए काफी नुकसान हो सकता है इससे पाचन क्रिया यानी डाइजेशन में गड़बड़ी उल्टी आना शरीर का भारी महसूस होना और पेट दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है इन समस्याओं से बचने के लिए आप जब भी उड़द की दाल खाएं तो उससे कम से कम 2 घंटों के बाद ही दूध पीने चाहिए।

5. खट्टे फलों के साथ दूध का इस्तेमाल:-

जैसे नींबू, संतरे आदि साथ दूध का इस्तेमाल सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। खट्टे फलों के साथ दूध का इस्तेमाल करने से उल्टी की प्रॉब्लम हो सकती है। अगर आप खट्टे फलों के खाने के बाद दूध का सेवन करते हैं तो आपको इस बात का ध्यान देना चाहिए कि खट्टे फलों के खाने के बाद कम से कम 2 घंटे के बाद ही दूध पीना चाहिए।

6. तिल और नमक से बनी हुई चीजों के साथ दूध का इस्तेमाल:-

दूध के साथ तिल से बनी हुई चीजों को लेना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके साथ नमक और नमक का इस्तेमाल कर बनी हुई चीजों के साथ दूध नहीं पीना चाहिए। अगर आप दूध पीना ही चाहते हैं तो इन चीजों को खाने के बाद करीब 2 घंटे के बाद ही दूध पीना चाहिए नहीं तो यह फायदा पहुंचाने के बजाय आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

7. प्याज :- दूध पीने से पहले या तुरंत बाद में अगर कच्चे प्याज का सेवन किया जाए तो स्किन इंफैक्शन हो सकती है। इससे दाद और खुजली जैसी कई समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं।

8. दूध के साथ दवाओं के सेवन से बचें:-
अगर आप एंटीबायोटिक दवाएं खाते हैं तो दूध ना पियें। दवा के साथ दूध पीने से यह दवाइयां शरीर में ठीक प्रकार से घुल नहीं पाती और इनके साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं। इसलिए दवाइयों को खाना खाने के एक घंटे पहले या खाना खाने के दो घंटे के बाद पानी के साथ लेना चाहिए।

अधिक जानकारी के लिए विडियो देखिये Click Here

 ~ Shani Yadav