दुनिया की 5 सबसे महंगी करेंसी, डॉलर इनमे कहीं नहीं आता

सभी देशो की करेंसी का मूल्य अलग अलग होता है, इस आर्टिकल में आप 5 टॉप करेंसी के बारे में जानेंगे जो पूरी दुनिया में सबसे महँगी है. डॉलर पूरी दुनिया में सबसे वैल्यू वाली करेंसी है लेकिन ये सबसे महँगी करेंसी नहीं है.

दुनिया की 5 सबसे महंगी करेंसी, डॉलर इनमे कहीं नहीं आता

दुनिया के ज्यादातर लोग दुनिया की सबसे कीमती मुद्रा अमेरिकी डॉलर को मानते है। लेकिन असल में अमेरिकी डॉलर की वेल्यु दुनिया में सबसे अधिक नहीं है। आज के दिनों में अमेरिका का 1 डॉलर भारत लगभग 74 रुपए होता है। दुनिया में कई ऐसे देश है जहां की मुद्रा डॉलर के मुकाबले काफी अधिक है। आज हम आपको बताने वाले है दुनिया के 5 ऐसे देशों के बारे में जहां के पैसे की कीमत पूरी दुनिया में सबसे अधिक है।

1.कुवैत दीनार

दोस्तों दुनिया में सबसे महंगी करेंसी कुवैत‌ दीनार को माना जाता है। आज के समय में कुवैत‌ का एक दीनार 240.43 Indian Rupee के बराबर होता है। यह दुनिया का एक अमीर देश है। जहां की आय का मुख्य स्त्रोत प्राकृतिक गैस और कच्चा तेल है। कुवैत‌ में ट्रेनिंग प्राप्त वर्कर के लिए नौकरी मिलना काफी आसान होता है।

2.बहरीन दीनार

कुवैत के बाद बहरीन की करेंसी को दुनिया की सबसे महंगी करेंसी मानी जाती है। आज के दिनों में बहरीन की 1 दीनार 194.98 Indian Rupee होता है। बहरीन को अरब के सबसे विकासशील देशों में से एक माना जाता है। बहरीन दुनिया का 13वां सबसे अमीर देश है, जहां की आय का मुख्य स्त्रोत पेट्रोलियम है।

3.ओमानी रियाल

ओमान को दुनिया को चौथा सबसे अमीर देश माना जाता है। आज के दिनों में ओमान की करेंसी रियल की वैल्यू 191.20 Indian Rupee के आस पास होता है। ओमान में काम करने वाले विदेशी मजदूर में लगभग आधा से ज्यादा मजदूर सिर्फ भारत के ही पाए जाते है। ओमान में एक आम भारतीय मजदूर महीने का 35 से 40 हजार कमा लेता है।

4.जार्डन

जार्डन में चलने वाली करेंसी जॉर्डेनियन दीनार को दुनिया की चौथी सबसे महंगी करेंसी मानी जाती है। आज के दिनों में जॉर्डन के 1 दीनार के वैल्यू 103.70 Indian Rupee होता है। जार्डन दुनिया के अमीर देशों में शामिल नहीं है लेकीन यहां की सरकार की कानून और व्यवस्था की वजह से यह एक विकास शील देश है।

5. इंग्लैंड करेंसी

इंग्लैंड में चलने वाली करेंसी ब्रिटिश पाउंड को दुनिया की पांचवी सबसे महंगी करेंसी मानी जाती है। आज के दिनों में एक पाउंड की कीमत 97.53 Indian Rupee होता है। एक जमाने में ब्रिटेन दुनिया की एक तिहाई हिस्से पर शासन कर चुका है।